पटना। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने फिर से एक बड़ा निर्णय लेते हुए बिहार में लॉक डाउन की अवधि को आगे बढ़ाने का ऐलान कर ...
पटना। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने फिर से एक बड़ा निर्णय लेते हुए बिहार में लॉक डाउन की अवधि को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर के दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को ट्वीट कर लिखा कि "आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी कि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।"
हालांकि राज्य सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आज शाम में 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान बिहार की जनता को बताएंगे कि लॉकडाउन को लेकर राज्य सरकार के द्वारा क्या-क्या निर्णय लिए गए हैं। कौन-कौन से नियम लागू रहेंगे और क्या नई गाइडलाइन लोगों के लिए बनाए गए हैं।



