नौबतपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अजवाँ बथानी गांव के पास शानिवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहच...
नौबतपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अजवाँ बथानी गांव के पास शानिवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बथानी गांव निवासी केदार चौहान के पुत्र शैलेन्द्र चौहान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवक देर रात शौच के लिए घर से निकला था। जैसे ही युवक बाहर आया वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।




