Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 05 टीमें चक्रवात “यास” से निपटने के लिए विमान से रवाना

पटना। 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 05 टीमें चक्रवाती तूफान “यास” से निपटने के लिए रविवार को सुबह 0505 बजे श्री हरविंदर सिंह, द्वित...


पटना।
9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 05 टीमें चक्रवाती तूफान “यास” से निपटने के लिए रविवार को सुबह 0505 बजे श्री हरविंदर सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट से एयरफोर्स के स्पेशल विमान से पश्चिम बंगाल राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई। सभी 05 टीमें अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन तथा संचार उपकरणों से लैस है। 


कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार पश्चिम बंगाल राज्य में चक्रवात “यास” से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए 9वीं वाहिनी की इन 05 टीमों को चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना जिलों में तैनात किया जाएगा। इन टीमों में कुल 145 बचावकर्मी शामिल है जो चक्रवाती तूफान "यास” के दौरान हर चुनौती का सामना करने को तैयार है तथा आपदा के इस घड़ी में स्थानीय लोगों को हर सम्भव मदद करेंगे। 


कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ ने बताया कि चक्रवाती तूफान “यास” को लेकर पहले से ही आंध्र प्रदेश, ओडीशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर पड़ेगा। अंडमान और निकोबार और पूर्वी तट के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ का खतरा भी बन सकता है। ऑपेरशन के दौरान एनडीआरएफ के कार्मिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं और इस संक्रमण से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now