पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरहट्टा मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने गले मे फांसी का फंदा में लटक कर खुदकुशी कर ली हैं। जिसके...
पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरहट्टा मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने गले मे फांसी का फंदा में लटक कर खुदकुशी कर ली हैं। जिसके बाद परिजनों ने महिला की जान बचाने के लिए उसे गंभीर हालत में श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गया जिला के रहने वाले अजय पांडे की पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है। मृतिका अपने पति और बच्चों के साथ पिछले 1 महीने से गुरहट्टा स्थित किराये के एक मकान में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही खाजेकलां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस महिला के खुदकुशी करने के कारणों का पता लगा रही है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही हैं।




