पटना सिटी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम लगाने हेतु राज्य सरकार की ओर से 25 मई तक लॉक डाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ अनिवार्य सेवाओं स...
पटना सिटी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम लगाने हेतु राज्य सरकार की ओर से 25 मई तक लॉक डाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ अनिवार्य सेवाओं से संबंधित दुकानें सुबह 06 बजे से 10 बजे तक ही खुलने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाबजूद भी लोग नियम को ताक पर रखकर दुकानदार दुकानों को खोल रहे है।
इसी बीच पटना सिटी में भी लॉक डाउन के नियम का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके बाद लॉक डाउन नियम के उल्लंघन करने के मामले में पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी ने कटरा बाजार स्थित पहलवान मार्केट के दो दुकान शिवा गिफ्ट कार्नर और सहेली वस्त्रालय को 07 दिनों के लिए सील कर दिया है।
बता दें पटना जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियो को सख्त निर्देश दिया है कि वे अपने अपने अनुमंडलीय क्षेत्र के कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण लगाने के लिए सख्ती से लॉक डाउन के नियमों का पालन कराए। सिर्फ अनिवार्य सेवाओं से संबंधित दुकानें खोले जाए।
साथ ही जिलाधिकारी ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस क्रम में सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर औचक निरीक्षण की कार्रवाई सतत रूप से जारी है।




