पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब पानी टंकी इलाके में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की देर रात की है...
पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब पानी टंकी इलाके में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की देर रात की हैं। घटना के तुरंत बाद गोलीबारी की सूचना स्थानीय लोगों ने चौक थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के शाह की इमली मोहल्ला निवासी मोहम्मद अफसर के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि मोहम्मद साहिल बीते शुक्रवार की रात मंगल तालाब पानी टंकी के पास से गुजर रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर फायरिंग कर दिया। जिसके बाद फायरिंग के दौरान निकला गोली मोहम्मद साहिल को लग गया। जिससे उसकी पर ही मौत मौके पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर से भागने में सफल रहे। फिलहाल हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वही मृतक के परिजन भी हत्या के मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद में ही साहिल की हत्या की गई है। पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने भी जांच पड़ताल किए जाने की बात कहा है।




