गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ किन्नरों ने जमकर तोड़फोड़ व बवाल मचाया हैं। बताया जाता हैं कि अम्बेडकर चौक पर सैकड़...
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ किन्नरों ने जमकर तोड़फोड़ व बवाल मचाया हैं। बताया जाता हैं कि अम्बेडकर चौक पर सैकड़ों की संख्या में किन्नर आ गए औऱ हो-हल्ला व हंगामा करने लगे। हंगामा करें किन्नर कितने उग्र हो गए की वे रास्ते से गुजर रही गाड़ियों को भी अपना निशाना बनाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करना चाहा परंतु किन्नरों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला बोल दिया। जिसके बाद किसी तरह से अब सर अपनी जान बचा कर मौके पर से भाग निकले। हालांकि इस दौरान अधिकारी को बचाने पहुंचे सैप का एक जवान घायल हो गया।
हंगामा कर रहे किन्नरों का कहना था कि लॉकडाउन के कारण हम लोगों पर नाच गाने कार्यक्रम में प्रतिबंध बंद लगा दिया गया है। जिससे हमारे सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
वहीं दूसरी ओर जंगलिया मोर इलाके में भी किन्नरों द्वारा जमकर बवाल मचाया गया है। हालांकि किन्नरों की उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया। जिसके बाद किन्नर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। किन्नरों को हंगामा करते देख मौके पर पहुंचे एसडीओ ने आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त करवाया।




