पटना सिटी। कोविड-19 वैक्सीनेशन में तेजी लाने को लेकर पटना सिटी में छह और वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग के ...
पटना सिटी। कोविड-19 वैक्सीनेशन में तेजी लाने को लेकर पटना सिटी में छह और वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका दिया जाएगा। जिसके तहत दीदारगंज स्थित राजकीय कन्या विद्यालय, हाजीगंज स्थित जालान उच्च विद्यालय, गुलजारबाग स्थित राजकीय उच्च विद्यालय, आलमगंज स्थित एफ एन एस अकैडमी, मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मध्य विद्यालय व बड़ी पहाड़ी स्थित मध्य विद्यालय परिसर में संबंधित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़कर कोविड-19 वैक्सीनेशन चालू किया गया है।




