Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वकील भाई की दबंगई से ऊब कर बहन ने की आत्महत्या करने का प्रयास, लोगों ने सकुशल बचाया

पटना सिटी। पारिवारिक कलह से ऊब कर एक महिला ने पटना सिटी स्थित मंगल तालाब में डूबकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। मामला चौक थाना क्षेत्र की...



पटना सिटी।
पारिवारिक कलह से ऊब कर एक महिला ने पटना सिटी स्थित मंगल तालाब में डूबकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। मामला चौक थाना क्षेत्र की है। महिला को डूबता देख स्थानीय लोगो ने किसी प्रकार उसकी तालाब से सकुशल बाहर निकाला म तब जाकर महिला की जान बच सकी है। पीड़िता की पहचान कंकड़बाग कंकड़बाग टीपीएस कॉलेज मोहल्ले की रहने 35 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। 


पीड़िता ने बताया कि हमारा भाई पेशे से अधिवक्ता है और वो बहुत ही सख्त व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। जिससे हम परेशान होकर पटना सिटी चली आयी और मंगल तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश किये थे। परंतु स्थानीय लोगो ने हमें बचा लिया। जिसके बाद चौक थाना की पुलिस हमें थाना ले आयी है। जहाँ पर हम भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए है। 


घटना के संबंध में चौक थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सुदेश्वर पासवान ने बताया कि हमारी टीम बुधवार की सुबह में पुलिस पेट्रोलिंग में था। इसी दौरान हमे इंस्पेक्टर साहब के द्वारा सूचना मिली थी कि कोई लड़की मंगल तालाब में डूब रही है। जो स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया था। 


घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम वहाँ पहुंची तो वहाँ देखा कि 35 वर्षीय एक महिला है, जो कंकड़बाग टीपीएस कॉलेज मोहल्ले की रहने वाली है। पीड़िता के पिता पुलिस विभाग से रिटायर इंस्पेक्टर है। पीड़िता का अपने पति से तलाक हो चुका है और उसकी एक 15 वर्ष की बच्ची भी है। पीड़िता का भाई उसे घर से निकाल दिया है। जिसके कारण वे आक्रोश में आकर आत्महत्या कर रही थी। पीड़िता को डूबता देख आनन फानन में उसे स्थानीय लोगों द्वारा सकुशल बचा लिया गया है। जिसके बाद पीड़िता को चौक थाना में ले जाया गया है। उनका सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के उपरांत उन्हें घर पहुंचा दिया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now