पटना सिटी। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी गिरिजा देवी शुक्रवार को पटना सिटी का दौरा कर छोटी पटनद...
पटना सिटी। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी गिरिजा देवी शुक्रवार को पटना सिटी का दौरा कर छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंची। जहाँ दोनों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता अनंत अरोड़ा एवं रुचि अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। तदुपरांत आर• सी• पी सिंह ने जदयू नेता अनंत अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंच कर कार्यकर्ताओ से मिले और स्वल्पाहार किया। इस मौके पर संजय कुमार, अश्विनी खत्री, राशि खत्री, रामप्रवेश अभय यादव, पवन मेहता, मनोज कुशवाहा, रंजीत प्रभाकर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




