पटना सिटी । पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित नहर के समीप एक मकान में एक विवाहित महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।...
पटना सिटी । पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित नहर के समीप एक मकान में एक विवाहित महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मामला प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया।मृतिका की पहचान लता कुमारी के रूप में की गई है। आलमगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृतिका की शादी 20 दिन पूर्व में ही एक बैंक कर्मी के साथ हुआ था। लता कुमारी का मायके भागलपुर में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लता कुमारी बंद कमरा में पंखा में फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गयीं है। घटना की जानकारी मृतिका के मायके पक्ष वालों को दे दी गयी है। परिजन के आने के बाद और जांच के बाद ही घटना का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
रिपोर्ट संजीव देवड़ा




