Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मंत्री मुकेश सहनी ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, कोरोना मरीजों व उनके परिजनों खिलाएंगे मछली - भात

पटना। बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने आज पटना के सभी सरकारी अस्पताल...


पटना।
बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने आज पटना के सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित पीड़ित एवं उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7280055548 जारी किया है। 

मंत्री मुकेश साहनी ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीज व उनके परिजन इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर पार्टी की ओर से ससमय शुद्ध शाकाहारी एवं मछली - भात खाना प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के द्वारा परिजनों को उनके निकटतम स्थान तक सुविधानुसार खाना पहुंचाया जा रहा है आज तीसरा दिन भी सैकड़ों की संख्या में मछली भात एवं शुद्ध शाकाहारी खाना पैक कर वितरण किया जा रहा है। 

मंत्री मुकेश साहनी ने बताया कि मछली खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है लोगों में डिप्रेशन के समस्या नहीं होती है श्रीदेवी रक्तचाप संतुलित रहता है और भी बहुत सारे फायदे हैं। इसलिए मछली - भात एवं शुद्ध शाकाहारी खाना उपलब्ध कराया जा रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now