Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीएम नीतीश ने श्रमिकों को मई दिवस की दी शुभकामनाएं, कोविड से बचाव का किया अपील

पटना।  हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। एक मई का दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित होता है। इस दिन को ल...


पटना।
 हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। एक मई का दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित होता है। इस दिन को लेबर डे, श्रमिक दिवस और मई दिवस जैसे नामों से भी लोग जानते हैं। इस दिन लोगों की छुट्टी भी रहती है।  

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिकों को अग्रिम शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विकास, औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारे संस्कृति का अंग है।  

साथ ही मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सचेत रहना आवश्यक है। लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें। आपस में दूरी बनाकर रखें। साबुन से लगातार हाथ धोते रहें।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now