Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में युवक को चाकू से गोदकर हत्या करने वाला तीन हत्यारा गिरफ्तार

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में बीते 02 अप्रैल को अपराधियों ने मुकेश चौधरी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जहां ...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में बीते 02 अप्रैल को अपराधियों ने मुकेश चौधरी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जहां मृतक युवक के पीड़ित पिता ने 5 लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। 


वही पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया शिवरात्रि के दिन मृतक मुकेश चौधरी और आकाश कुमार के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर पांच भाइयों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। वही पुलिस ने पांच भाइयों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वही दो भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी अवैध शराब मामले में भी संलिप्त रहे है और पूर्व में हत्याकांड में भी जेल जा चुके है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now