Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के आभूषण दुकान में हथियार के बल पर लूटेरों ने किया लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी।  चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज स्थित एक ज्वेलरी दुकान में अपराधियों द्वारा लाखों रुपया का आभूषण लूट को अंजाम दिया है। जानकारी के अन...

पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज स्थित एक ज्वेलरी दुकान में अपराधियों द्वारा लाखों रुपया का आभूषण लूट को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार हाजीगंज स्थित स्वर्ण रेखा ज्वेलर्स दुकान के मालिक अशोक कुमार अपने कर्मचारी भोला प्रसाद को दुकान पर बैठाकर खाना खाने अपने घर गए हुए थे। तभी एक युवक स्वर्ण रेखा जेवेलर्स में आकर भोला प्रसाद को चांदी का ब्रासलेट दिखाने को बोला। जिसके बाद भोला प्रसाद ने युवक को दुकान में ब्रासलेट नहीं होने की बात कहा, जिसके बाद युवक दुकान से बाहर चला गया। फिर वही युवक दूसरे एक युवक के साथ आकर फिर से ब्रासलेट दिखाने के लिए बोला, तभी पीछे से एक और युवक आ गया और तीनों रिवाल्वर निकालकर भोला प्रसाद पर तान दिया। जिससे भोला प्रसाद भयभीत हो गए। इसी का फायदा उठाते हुए लूटेरों में आभूषण दुकान में रखे चांदी के आभूषण, कमरधनी, हाथ का पंजा सहित आभूषण से भरा बॉक्स उठा लिया। साथ में गल्ला में रखा हुआ करीब 600 रुपया सहित करीब दो लाख रुपया का आभूषण व रुपया लूट कर भोला प्रसाद को धमकाते हुए कि तीनों लुटेरे ज्वेलरी दुकान से फरार हो गए। फरार होने के बाद भोला प्रसाद दुकान से बाहर निकलकर चिल्लाने लगा।जिससे आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते हैं चौक थाना के प्रभारी गौरी शंकर गुप्ता दल - बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साथ में पटना सिटी डीएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे घटना की जांच करने में जुट गए। 

वही हाजीगंज दुकानदार संघ के लोगों ने पुलिस की लापरवाही बताते हुए लुटेरे को गिरफ्तार करने की मांग किया है। दुकानदार संघ का कहना है कि दुकान से सटे सांवलिया जी लेन है, जिससे और भी कई बार इस दुकान को अपराधियों द्वारा निशाना कर बगल के गली से जलान स्कूल होते हुए कई अन्य मार्गो से निकलकर अपराधी फरार हो जाते हैं। इसका शिकायत कई बार चौक थाना में भी किया गया है कि जलान स्कूल के समीप कई अपराधियों का जमावड़ा होता है। इसलिए शाम के वक्त पुलिस गश्ती के लिए लोगों ने मांग किया था। लेकिन पुलिस के लापरवाही के कारण अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। जिससे आए दिन अपराधियों द्वारा छोटी-बड़ी लूट जैसे घटना को अंजाम देते हैं। 

वही स्वर्ण व्यवसाई संघ पटना सिटी के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी ने भी पुलिस पर लापरवाही बरतने की बात कहते हुए कहा की एक तरफ स्वर्ण व्यवसाई कोरोना काल के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही दूसरी ओर स्वर्ण व्यवसाई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा हैं कि स्वर्ण व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराए और साथ में पुलिस द्वारा हर क्षेत्र में गश्ती करे। साथ ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now