Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत, पारस अस्पताल में ली अंतिम साँस

पटना।  बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। 15 अप्रैल को हुए कोविड जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी ।...


पटना। 
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। 15 अप्रैल को हुए कोविड जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी । इसके बाद से वे इलाज हेतु राजधानी पटना के पारस अस्पताल में भर्ती थे। राज्य सरकार ने अपने मुख्य सचिव के मौत की पुष्टि कर दी है।  

गौरतलब हो कि 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह फ़रवरी महीने में बिहार के मुख्य सचिव बने थे। इससे पहले अरुण कुमार सिंह बिहार के विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को रिटायर्ड होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही कोरोना ने उनकी जिंदगी छीन ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित अन्य ने भी शोक जताया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now