Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में पुलिस कर्मियों को सता रहा है जान का खतरा, 50 लाख का बीमा कराने की किया माँग

पटना। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। वही बिहार में भी यही हाल है। बिहार में हजारों फ्रंटलाइन वारियर्स कोरोना संक्रमण की चपेट...


पटना।
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। वही बिहार में भी यही हाल है। बिहार में हजारों फ्रंटलाइन वारियर्स कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। फ्रंटलाइन वारियर्स में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य और पुलिस में काम करने वाले लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। कई पुलिस कर्मी भी अपनी फर्ज निर्वाहन करते करते मौत के शिकार हो चुके है। इसी बीच में बिहार में पुलिस कर्मियों ने राज्य सरकार के समक्ष एक बड़ी मांग रखी है। पुलिस कर्मियों की मांग है कि स्वास्थ्य कर्मियों के तर्ज पर ही राज्य सरकार उनके लिए भी 50 लाख रुपये के जीवन बीमा होना चाहिए। 

इस संबंध में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को पत्र सौंपा हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर बिहार के समस्त पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करते हुए दिन-रात सड़क पर आम जनता की सुरक्षा हेतु कार्यरत हैं। इस प्रकार स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी कोविड-19 महामारी के लड़ाई प्राथमिक स्थल पर लड़ रहे हैं। कर्तव्य निर्वहन दौरान कभी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। जिससे जान को क्षति होने की संभावना बनी हुई है। यहां तक बिना समुचित सुरक्षा उपकरण के भी कोरोना वायरस पीड़ित लोगों के लिए चिन्हित अस्पतालों सहित संदिग्ध मरीजों के लिए चिन्हित स्थान जहां लोगों का जांच प्रक्रिया गत है। वैसे संवेदनशील स्थानों पर भी मुस्तैद है। 

अतः उपरोक्त कारणों को बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों के समरूप बिहार के तमाम पुलिस कर्मियों को भी ₹5000000 का जीवन बीमा का लाभ दिलाने हेतु बिहार पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर पहल करने की मांग की है। ताकि पुलिस कर्मियों का मनोबल कायम रह सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now