पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना पटना नगर निगम बांकीपुर अंचल कार्यपालक पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 41 के खजांची रोड मोड़ अशोक राजप...
पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना पटना नगर निगम बांकीपुर अंचल कार्यपालक पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 41 के खजांची रोड मोड़ अशोक राजपथ से मुख्य सफाई निरीक्षक कृष्ण नारायण शुक्ला एवं संबंधित वार्ड के सफाई निरीक्षक श्री बबलू प्रसाद के नेतृत्व में स्वच्छता सह जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया उद्देश्य नागरिकों में जन जागरूकता का संदेश देना पटना की ब्यूटी हम सब की ड्यूटी, शहर मांगे हमारा साथ, आपका साथ हो पटना शहर एवं गंगा साफ हो, यह शहर आपका है
कृपया स्वच्छ और सुंदर रखने में सहयोग करें, गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग सर नगर निगम के गाड़ी में ही डालें अन्यत्र सड़क पर ना फेके और साथ ही साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 20 21 चल रहा है आप लोग स्वच्छता ऐप लोड कर अपने शहर के लिए फीडबैक दें ताकि अपना शहर स्वच्छता रैंकिंग में उच्चतम अंक प्राप्त कर सकें। यह अभियान अशोक राजपथ से कृष्णा घाट रोड होते हुए कृष्णा घाट पर पूर्ण सफाई करते हुए लोगों से कहा गया कि स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा आप लोग पूजन सामग्री गंगा में विसर्जित ना करें एवं पॉलीथिन का इस्तेमाल ना करें इस अभियान में जेटीगं मशीन द्वारा जल का छिड़काव, सेंड ए स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन, चूना ब्लीचिंग का छिड़काव, के साथ-साथ फागिंग का छिड़काव के साथ-साथ पूर्ण सफाई अभियान चलाया गया।





