पूर्णिया। बिहार दिवस के मौके पर आज पूर्णिया में मैराथन दौड़ और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रभारी डीएम तारिक इकबाल ने कलाभवन ...
पूर्णिया। बिहार दिवस के मौके पर आज पूर्णिया में मैराथन दौड़ और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रभारी डीएम तारिक इकबाल ने कलाभवन से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ कला भवन से निकलकर आरएन साह चौक होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम तक पहुंची. इस दौरान अधिकारियों ने कला भवन पूर्णिया में वृक्षारोपण किया. प्रभारी डीएम तारिक इकबाल ने कहा क इस बार कोरोना के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। जिस कारण इस बार सरकार की ओर से बिहार दिवस के लिए किसी तरह का अलॉटमेंट नहीं आया है. जिस कारण से संक्षिप्त रूप में बिहार दिवस मनाया जा रहा है. फिलहाल इस बार बिहार दिवस सादगी में मनाया जायेगा. कोविड को देखते हुए सेनेटाइजर, मास्क और दो गज की दुरी का पालन किया जा रहा है।
पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नन्दन