Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मालवाहक जहाज को पार कराने के लिए पीपा पूल खुलने से भद्रघाट स्थित पीपा पूल पर लगा भीषण ज़ाम

पटना सिटी।  आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पूल पर रविवार को भीषण जाम लगने से यात्री परेशान हुए। वही घंटों से कई ...


मालवाहक जहाज को पार कराने के लिए पीपा पूल खुलने से  भद्रघाट स्थित पीपा पूल पर लगा भीषण ज़ाम

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पूल पर रविवार को भीषण जाम लगने से यात्री परेशान हुए। वही घंटों से कई एम्बुलेंस भी इस भीषण ज़ाम में फसे रहे। पीपा पूल पर तैनात पुलिसकर्मी नंदकिशोर कुमार ने बताया कि रविवार को एक बजे दिन में मालवाहक जहाज को पार कराने के लिए पीपा पूल को खोला गया था। जिसके कारण पटना से हाजीपुर जाने आने वाले यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।


वही ज़ाम लगने से जहां यात्री परेशान दिखे वही घंटो से कई एम्बुलेंस भी इस ज़ाम में फसे पड़े है। वही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का कहना था कि मेरी ड्यूटी गांधी सेतु पर लगी थी। पीपा पूल पर ज़ाम लगने के बाद ज़ाम को सामान्य कराने के लिए भेजा गया है। करीब 1 घंटे से ज्यादा यात्री इस ज़ाम में फसे थे। वही मालवाहक जहाज को पार कराने के बाद पीपा पूल को जोड़ा गया। जिसके बाद पीपा पूल पर परिचालन सामान्य हो पाया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now