पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। विभिन्न थानों की पुलिस की ओर से चलाए गए समकालीन अभियान में देसी व अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। आलमगंज थाना अध्...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। विभिन्न थानों की पुलिस की ओर से चलाए गए समकालीन अभियान में देसी व अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। आलमगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आई डी एच क्वार्टर के पास मैजिक वैन मिला जिसमे 43 कार्टन अर्थात 381 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। मामले में चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। माखनपुर ईदगाह के खड़ा कुआं से भी 330 लीटर देसी महुआ शराब के साथ नसीब लाल राय व फरार संजीव शाह को गिरफ्तार किया गया है। खाजेकलां थाना पुलिस ने सोनार टोली स्थित एक खंडहर नुमा मकान से एक 30 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ संजय साहू को गिरफ्तार किया है। बाईपास थाना पुलिस ने 4 केन बियर के साथ मेहंदी गंज कैलाश नगर निवासी विजय कुमार व रितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि सुलतानगंज थाना की पुलिस ने अंबेडकर कॉलोनी स्थित 28 लीटर देसी शराब बरामद किया है। हालांकि धंधेबाज भागने में सफल रहा पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।




