पटना सिटी। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मोहल्ले में रहने वाले मनोज साहू की 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी की मौत से गुस्साए लोगों ने मलेर...
पटना सिटी। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मोहल्ले में रहने वाले मनोज साहू की 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी की मौत से गुस्साए लोगों ने मलेरिया ऑफिस के समीप स्थित एक निजी क्लिनिक में हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी किया। घटना शुक्रवार की है।
मृतिका के पति ने बताया कि दो दिन पहले वह क्लिनिक पर पत्नी ममता को तबीयत खराब होने पर इलाज कराया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही थी। इसी को लेकर आवश्यक जांच के बाद शुक्रवार को बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। ओटी में बेहोशी का इंजेक्शन लगाते ही उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। ममता देवी को पीएमसीएच में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और क्लीनिक पहुंचकर हंगामा मचाया। वही हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वही देर शाम आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख अशोक राजपथ जाम कर दिया। थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि पति मनोज साहू की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
वही शुक्रवार की देर शाम आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख अशोक राजपथ जाम कर दिया और हंगामा मचाने लगे जिससे कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था थप पड़ गई। वह सब रखकर सड़क जाम किए जाने की सूचना पर आनन-फानन में सुलतानगंज थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर अशोक राज पथ को जाम से छुड़वाया।





