पटना सिटी। शुक्रवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक श्री गौरीशंकर मंदिर न्यास समिति गायघाट के शिव पार्वती मंडप परिसर में महा शिवरात्रि के अवसर पर अन...
पटना सिटी। शुक्रवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक श्री गौरीशंकर मंदिर न्यास समिति गायघाट के शिव पार्वती मंडप परिसर में महा शिवरात्रि के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष मुकेश रंजन झा की उपस्थिति में एक बैठक की आयोजन हुआ।
बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई :
1. महा शिवरात्रि के दिन सात प्रहर में रुद्राभिषेक की कार्यक्रम होगा।जिसका प्रतिभक्त शुल्क 1100 रुपये रखा गया है। इस शुल्क में मंदिर कमिटी के ओर से पुजा सामग्री, पुरोहित दक्षिणा व प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा।
2. सुबह 4 बजे से लेकर पूरे 24 घण्टे तक सदस्यों को कार्य के बंटबारा की जाए।
3. शिमली से चलकर आए हुए सभी शोभायात्रा में शामिल भक्तों के स्वागत में मंच तैयारी एवं पारितोषिक वितरण के कार्य मंदिर सदयस्य के द्वारा आयोजन किया जाएगा।
4. शोभायात्रा में आये हुए सभी भक्तों के नाश्ता की व्यवस्था किया जाएगा।
5. बिजली, बत्ती, फूलमाला से भव्य सजावट किया जाएगा।
6. साल के विशेष पूजा आयोजन छोड़कर धार्मिक नियम एवं समय अवधि का पालन सख्त रूप से पुजारियों के द्वारा किया जाए। इसका आदेश अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।
बैठक में श्री गौरीशंकर मंदिर के सचिव विश्वनाथ चौधरी, न्यासी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद यादव, चुन्नु चंद्रबंशी, दिलीप कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार, पंकज कुमार, विनय केसरी,,गणेश कुमार, बाबु भाई, शंकर चौधरी, संजय कुमार, पार्षद प्रतिनिधि धीरज मेहता आदि शामिल हुए।




