पटना सिटी। बीते मध्य रात्रि चोरों ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र के टेकारी रोड स्थित सेवानिवृत्त प्रशाखा पदाधिकारी के घर मे चोरी जैसी संगीन घटना...
पटना सिटी। बीते मध्य रात्रि चोरों ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र के टेकारी रोड स्थित सेवानिवृत्त प्रशाखा पदाधिकारी के घर मे चोरी जैसी संगीन घटना को अंजाम दिया हैं। घटना के संबंध में पीड़ित बैजू दास ने बताया कि बीते रात मध्य रात्रि टेकारी रोड स्थित मेरे घर " जीतनी भूरा निवास ' के दक्षिण छोड़ में लगे गेट का ताला तोड़ कर घर मे घुस गए और सभी कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखा कॉम्पैक और एचपी कंपनी का दो लैपटॉप, जरूरी सामान व कई महत्वपूर्ण कागजात चुरा कर ले गए। हालांकि चोरी की पूरी वारदात घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। कैद फुटेज में दो व्यक्तियों का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है वहीं एक व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लिए भी दिख रहा है।
साथ ही पीड़ित ने बताया कि मुझे घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जब हम सो कर उठे तो पाया कि घर में सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे सभी जरूरी सामान भी गायब है। पीड़ित ने बताया कि तीन दिन पूर्व मौआर लेन स्थित जयोति शिशु निकेतन से सटे वार्ड 51 के पार्षद के मकान में चोरों ने आग लगा दी थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज मेरे द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया था।




