Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


धनी पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

पूर्णिया। धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के बी कोठी प्रखंड के अंतर्गत दिबरा धनी पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है।कई...

पूर्णिया। धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के बी कोठी प्रखंड के अंतर्गत दिबरा धनी पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है।कई नए चेहरे भी सामने आ रही है।वही दिबरा धनी पंचायत के वार्ड सदस्य विभा देवी ने बताई की विकास करना ही मेरा प्रथम लक्ष्य है।विभा देवी ने अपने वार्ड की सेवा लगातार 2006 से कर रही है।विभा देवी के द्वारा हर गली गली में सड़क बना कर विकास का जाल बिछाया है।वार्ड नंबर चार के जनता विकास मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय निर्माण कार्य हमारे दिबरा धनी पंचायत में सबसे ज्यादा कार्य वार्ड नंबर चार में की है।


आगामी पंचायत चुनाव में भी विभा देवी को वार्ड नंबर चार की जनता भरपूर सहयोग करेंगे।वही बुधो मंडल ने बताया कि गरीबों की मसीहा है विभा देवी ने  गरीबो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है हर दुःख सुख में साथ देती है।कोरोना महामारी में चार माह से ऊपर लॉक डाउन में सभी वार्ड नंबर चार में भरपूर आर्थिक सहयोग की है ।समय समय पर उनके सरकारी लाभ भी सभी वार्ड चार की सम्मानित जनता को घर तक पहुचाने का काम करती है।आगामी पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में मतदान कर विजयी बनाएंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now