पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। केंद्रीय मंत्री रवि प्रसाद , पंचायती राज, बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी व पूर्व मंत्री व पटना साहिब के स्थान...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। केंद्रीय मंत्री रवि प्रसाद , पंचायती राज, बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी व पूर्व मंत्री व पटना साहिब के स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव साथ में पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता शुक्रवार को पटना सिटी के बेगमपुर पहुंचकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता विनय कृष्ण की हत्या होने पर उनके शोकाकुल परिजन से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान विनय कृष्ण के पिता विश्वनाथ मेहता, भाई उदय कृष्ण एवं उनके दोनों बेटे गोपेश कृष्ण व रूपेश कृष्ण ने अपराधियों की जल्द की गिरफ्तारी कर न्याय की माँग की है।
वही दूसरी ओर श्री जल्ला महावीर मंदिर समिति की बैठक अमर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में की गई। बैठक में मंदिर के न्यासी विनयकृष्ण की हत्या पर गहरा शोक प्रकट करते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। बैठक में सर्वश्री रमेशचंद्र गुप्ता, अरुण कुमार रणवीर, परिमल रे, मिथिलेश जायसवाल आदि ने कहा कि विनय जी मंदिर की सेवा में लगे रहते थे। बैठक में उन पर हमला की निंदा करते हुए उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया।गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की देर रात विनय कृष्ण भोज कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाईपास थाना क्षेत्र के एसएल मिश्रा पंप के पास कुछ लूटेरों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की थी। जिसका विरोध करने पर लुटेरों ने विनय कृष्ण को चाकू घोप कर हत्या कर दिया था।





