Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्रधेय स्व.ईश्वर बाबू को दिया गया विनम्र श्रद्धांजलि

 पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक फतुहा निवासी श्रद्धेय ईश्वर बाबू का विगत रविवार १ मार्च को एन एम सी ए...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्रधेय स्व.ईश्वर बाबू को दिया गया विनम्र श्रद्धांजलि
 पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक फतुहा निवासी श्रद्धेय ईश्वर बाबू का विगत रविवार १ मार्च को एन एम सी एच में अंतिम सांस ली। शारदा विकास मन्दिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री सह प्राक्कलन विभाग के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करते हुऐ सम्बोधित किया कि त्याग की प्रतिमूर्ति 93 वर्षीय ईश्वर जी ने घर- परिवार और सम्पत्ति का मोह त्याग कर संघ कार्य के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया था। स्वयं के लिए कभी भी कोई कामना नही की।श्रद्धांजलि सभा मे संघ के विभाग प्रचारक आशीष जी ,डॉ एस कृष्णा,प्राचार्य मोहन चतुर्वेदी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव,सेवा प्रमुख रामसेवक जी ने उनकी सेवा-समर्पण कार्यो पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन कुमार दिनेश ने दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्रधेय स्व.ईश्वर बाबू को दिया गया विनम्र श्रद्धांजलि
इस मौके पर भाजपा नेता विश्वनाथ भगत,सरदार चरण सिंह,संतोष मेहता,पार्षद तारा देवी,किरण देवी,बलराम माथुरी,प्रो.दिनेश पटेल,सुरेश सिंह पटेल मनोज साह, सहित स्वयंसेवक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। संघ मुख्यालय विजय निकेतन के कार्यालय प्रमुख प्रचारक देवेंद्र जी ने वरिष्ठ प्रचारक को मुखाग्नि दी।  श्मशान घाट पर आकर संघ के बिहार प्रांत के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह,विभाग प्रचारक आशीष जी,पटना महानगर व्यवस्था प्रमुख नीरज गौतम, प्रचारक कुमार गौतम,विभाग सेवा प्रमुख रामसेवक जी, प्रचारक संदीप सन्नकि ,डॉ गजेन्द्र जी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव और शत्रुध्न सिंह, रामचन्द्र जी अरविंद यादव सहित अन्य स्वयं सेवकों ने ईश्वर बाबू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now