Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, अस्पताल में ईलाज के दौरान तोड़ा दम

पूर्णिया। जिले में पुलिस लाख चौकसी के दावे करे, लेकिन अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. ...



पूर्णिया। जिले में पुलिस लाख चौकसी के दावे करे, लेकिन अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. बता दें कि पूर्णिया जिले के भवानीपुर में दिनदहाड़े मामूली विवाद में 28 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है. मृतक युवक साहिबगंज निवासी शेख रज्जाक का 28 वर्षीय पुत्र मोo इरशाद बताया जा रहा है. 
मृतक युवक पूर्णिया भवानीपुर में रिमझिम पैथोलॉजी का संचालन करता था. परिजनों ने हत्या का आरोप पैथलॉजी के डॉक्टर अर्चना सिंह के पति हर्ष सिंह पर लगाया है. परिजन की माने तो हर्ष सिंह मो० इरशाद के पैथलॉजी में आया और दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. वही विवाद इतना बढ़ गया कि हर्ष सिंह ने मो० इरशाद के पेट में चाकू मारकर मौके से फरार हो गया. 
आनन-फानन में घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में ले जाया गया. डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर हालत देखते बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now