Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


होली एवं शव-ए-बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सुलतानगंज थाना परिसर में होली एवं शव-ए-बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शेर स...



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सुलतानगंज थाना परिसर में होली एवं शव-ए-बारात के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने की।
  बैठक में अशलील गाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। कोरोना संक्रमण को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह का अयोजन नहीं किया जायेगा। एक दूसरे लोगों पर किचड़ एवं गोबड़ फेकने पर सख्त मनाही है।
मुख्य सड़क से हटकर , बिजली का लाईन को ध्यान रखते हुए शांति पूर्ण ढंग से पुलिस की देख रेख में होलिका दहन किया जायेगा। होलिका दहन के समीप भीड़ भार नही होगी।होलिका दहन की रात एवं होली के दूसरे दिन तक गली मोहल्ले एवं चौक चौराहे पर पुलिस की गश्ती रहेगी।साथ ही अगिनशामक दल की व्यबस्था होगी। कोविड -19  को देखते हुए किसी स्थान पर मटका फोड़ का कार्यक्रम नही होगा ।



  शव ए बारात की रात मुसिल्म भाई सभी कब्रिस्तान एवं मजारों पर फूल माला चढ़ाकर अगरवत्ती जलाते है और दुआ मांगते है। मसिजदों में नमाज अता की जाती है। एवं जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। दोनों पर्व के एक साथ होने पर शांति समिति के सदस्यों को भी अलर्ट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
 बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों में वार्ड पार्षद विनोद कुमार, गणेश कुमार, बैजू लाल दास, अनिल कमार यादव, वसी अख्तर, प्रिन्स पाठक, जम्मू खान,लल्लू मेहता,सेवा लाल, मो जावेद एवं मो फैजी शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now