पटना सिटी । बाईपास थाना क्षेत्र में स्थित मोती ढाबा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मी से मारपीट कर मालिक को देख लेने की धमकी दी है। ढाबा ...
पटना सिटी । बाईपास थाना क्षेत्र में स्थित मोती ढाबा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मी से मारपीट कर मालिक को देख लेने की धमकी दी है। ढाबा संचालक की ओर से दर्ज कराए गए शिकायत के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं। संचालक गोपाल प्रसाद साह ने बताया कि तीन की संख्या में रहे बाइक सवार ढाबा में आए और कर्मी शंकर से पूछा कि मालिक कहां है। इसके बाद एक बदमाश ने पिस्टल व दूसरे ने छुरा तान दिया। इसी बीच कर्मियों ने शोर मचाया तो तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गये।पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।




