Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


1 मार्च को बिहार में विकास दिवस के रूप में मनाया जाए : कन्हाई पटेल 

    पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। जनता दल यूनाइटेड पटना साहिब विधानसभा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार जी का 70वी जन्मोत्सव सह ज...

 


  पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। जनता दल यूनाइटेड पटना साहिब विधानसभा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार जी का 70वी जन्मोत्सव सह जश्ने विकास दिवस कार्यक्रम मेंहदीगंज गुमटी पटना सिटी में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन जी और प्रदेश अध्यक्ष जदयू नगर निकाय रंजीत प्रभाकर यादव जी ने समयुक्त रूप से केक काट कर और सबके बीच में वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम के आयोजक कन्हाई पटेल और राजमणि पंडित जी ने समस्त कार्यकर्ताओं के बीच में केक , लड्डू और मिठाई खिलाकर सबको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । और बच्चो के बीच में चॉकलेट का भी वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने बारी बारी मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा कर जनता को संबोधित किया । कन्हाई पटेल ने कहा कि 1 मार्च को बिहार में विकास दिवस के रूप में मनाया जाए। क्यों किए नीतीश कुमार जब से बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं बिहार में विकास का धारा बहता आ रहा है। कार्यकर्ताओं के भारी भीड़ जुट जाने से कार्यक्रम स्थल छोटा प्रतीत हुआ । इसमें मुख्य रूप से राकेश बल्लभ उर्फ डब्बू यादव जी , पप्पू मेहता , रवि गुप्ता , कुंदन माली , चक्रवर्ती बाली , रोहित कुमार एवम् कृष्णा पटेल शामिल हुए ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now