Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार कैबिनेट के विस्तार पर क्या कुछ कहे आरसीपी सिंह, पढ़े पूरी खबर में...

पटना।  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले सभी म...


पटना। 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई-संदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि सभी मंत्री बेहतरीन काम करें और बिहार को विकसित प्रदेश बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार को नई ऊँचाईयों पर ले जाने के लिए दिन-रात कोशिशों में जुटे रहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि मंत्रिमंडल के सदस्यगण भी उनके कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और न्याय के साथ विकास के उनके संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं पर खास भरोसा जताया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे नई ऊर्जा और उत्साह से बिहार को आगे बढ़ाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के शासन की विशेषता रही है कि विकास की किरण हर तबके, हर इलाके तक बराबर पहुंचे। उनके मंत्रिमंडल में भी इसकी झलक देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री न केवल सरकार की अनगनित योजनाओं से नई पीढ़ी में कार्य-कुशलता एवं नेतृत्व-क्षमता विकसित कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के माध्यम से भी उन्हें मौका देकर बड़ा संदेश देने का काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम गढ़ेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now