Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गांधी सेतु पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक ने गंवाई जान

पटना।  महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर की ओर सड़क दुर्घटना में दो पड़ोसी की हुई मौत के बाद शनिवार को मालसलामी थाना के कटरा बाजार मोहल्लें में सन...


पटना।
 महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर की ओर सड़क दुर्घटना में दो पड़ोसी की हुई मौत के बाद शनिवार को मालसलामी थाना के कटरा बाजार मोहल्लें में सन्नाटा पसर गया। दरअसल दोनों युवक प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को भी सुबह 10 बजे घर से हाजीपुर स्थित कम्पनी में काम करने के लिए निकला था। इसी बीच दोपहर 12 घर वालों को हादसे की सूचना मिली।


मृतक अविनाश के बड़े भाई मनोज ने बताया कि अविनाश चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी रिंकी देवी व एक छोटा बच्चा टुक टुक है। जिस समय हादसा हुआ था उस समय घर पर दो भाई अरुण व अजीत मौजूद थे। अविनाश वहां कम्प्यूटर ऑपरेटर था। जबकि पड़ोसी कृष्णा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मूलतः ओरंगबाद का रहनेवाला था। वह भी शादीशुदा है। पत्नी किरण देवी और दो बच्चे हिमांशु व मनु है। परिजनों ने बताया कि ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हुई है। परिजन समेत मोहल्ले के लोग शव आने का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now