Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चुनाव और त्यौहार के मद्देनजर शराब तस्करी में जुटे कारोबारी, पुलिस ने धर दबोचा

पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की है। लेकिन शराबी और कारोबारी को सरकार के इन कानूनों से कोई लेना ...


पूर्णिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की है। लेकिन शराबी और कारोबारी को सरकार के इन कानूनों से कोई लेना देना नहीं है। हर रोज इन लोगों की कोई न कोई गतिविधि देखने को मिलती है।

बता दें की अभी हाल के दिनों में मुख्य त्योहार होली और पंचायत चुनाव होने है। जिस कारण शराब तस्करों का तस्करी का शिलशिला में तेजी आ गया है। इसी का एक ताजातरीन मामला पूर्णिया में एक बार फिर देखने को मिला। जबकि पूर्णिया में शराब तस्कर लगातार पश्चिम बंगाल से शराब लाकर तस्करी कर रहे हैं। एक बार फिर बायसी पुलिस ने दालकोला चेक पोस्ट के पास से एक पिकअप वान से 864 लीटर विदेशी शराब पकड़ा है। पुलिस ने पिकअप वान के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दयाशंकर ने बताया कि चुनाव और होली को देखते हुए शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर लगातार छापामारी की जा रही है। इस दौरान बायसी में 864 लीटर विदेशी विदेशी शराब पकड़ाया है। वही मरंगा पुलिस ने करीब 4 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now