Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में मैट्रिक की परीक्षा देते एक मुन्ना भाई धराया, स्कूल प्रशासन ने किया पुलिस को सुपुर्द

पटना सिटी। शुक्रवार को सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ• जाकिर हुसैन उच्च विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक ...


पटना सिटी।
शुक्रवार को सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ• जाकिर हुसैन उच्च विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक के परीक्षा में एक मुन्ना भाई को पुलिस ने धर दबोचा है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर निवासी वीरेंद्र यादव का बेटा गौतम कुमार पटना जिला के काला दियारा क्षेत्र स्थित हरिहर राय उच्च विद्यालय के परीक्षार्थी धर्मेंद्र कुमार के स्थान पर सामाजिक विज्ञान का परीक्षा दे रहा था। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने शक के आधार पर गहनतापूर्वक परीक्षार्थियों की छानबीन एवं उसकी मिलान उसके प्रवेश पत्र से कर रहे थे। इसी दरमियान गौतम कुमार दूसरे का स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना सुलतानगंज थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now