Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अखिल भारतीय कुर्मी जागरण मंच द्वारा श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 391 वीं जयंती मनाया

पटना सिटी। अखिल भारतीय कुर्मी जागरण मंच बिहार प्रदेश इकाई, पटना सिटी द्वारा बिहार हितैषी पुस्तकालय श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 391 वीं ...


पटना सिटी।
अखिल भारतीय कुर्मी जागरण मंच बिहार प्रदेश इकाई, पटना सिटी द्वारा बिहार हितैषी पुस्तकालय श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 391 वीं जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं पाटलिपुत्रा एग्जॉटिक के सीएमडी अनिल कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंच के संयोजक अंजनी पटेल ने कुर्मी समाज के सभी वर्गों को एकजुटता करने पर बल देते हुए सामाजिक और सांगठनिक रूप से समाज को मजबूत करने की बात कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संत सिंह एवं संचालन अंजनी पटेल ने किया। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने के लिए राजेंद्र प्रसाद, रामजी प्रसाद, डॉ सुशील प्रसाद सिन्हा, अशोक सिंह, डॉ मणि कुमार, अभय पटेल, राजीव रंजन, शिखा कुमार, अजित सिंह, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं के प्रो• दिनेश पटेल, वासुदेव प्रसाद, धर्मेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, पप्पू पटेल, राजू पटेल, मालती पटेल, अमलेश सिंह, अमित सिंह, सुनील सिंह, विनोद सिंह, शंकर सिंह, रवि शंकर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now