Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया के बनमनखी में पुलिस ने गांजा के साथ दो युवक को धर-दबोचा

पूर्णियाॅ। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने जिले में शराब एवं नशीले पदार्थो की बरामदगी/तस्करो एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छा...


पूर्णियाॅ।
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने जिले में शराब एवं नशीले पदार्थो की बरामदगी/तस्करो एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी करने का सख्त निर्देश दिया है। पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश के बाद जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/थानाध्यक्ष इस दिशा में कार्य करने में जुट गए। 

निर्देश के आलोक में बनमनखी थाना द्वारा 40 आरoडीo नहर के पास सघन वाहन चेकिंग चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक उजला रंग के अपाची मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाईकिल पर सवार दोनों युवक को खधेड़ कर पकड़ा गया। मौके पर पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पीठ पर रखे बैग में दो सील बंद पैकेट पाया गया। जिसके आधार पर दोनों युवक किशोर यादव पिता स्वo राजकिशोर यादव और चन्दन कुमार पिता बालेश्वर यादव दोनों साकिन- करबैली जदुआ पट्टी, थाना कुमारखंड, जिला-मधेपुरा को पकड़ा गया। 


पुलिस ने एनoडीoपीoएसo एक्ट 1985 की धारा-50 तहत नोटिस तामिला कराते हुए उपस्थित दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी एवं सील पैकेट के कुछ अंश को खोलने के बाद उक्त सील बंद पैकेट में स्वापक एवं प्रभावी पदार्थ गंजा पाया गया। जिसे इलेक्ट्रोनिक तराजू पर तौलने के बाद दोनों सील बंद पैकेट का वजन 5.173 ग्राम पाया गया। साथ ही दोनों युवक के पास से बरामद अपाची मोटरसाईकिल, मोबाईल एवं जप्त गंजा का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया है। पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now