Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने धर-दबोचा, किया पुलिस के हवाले

पटना सिटी। राजधानी पटना में अपराधियों का बोलबाला कायम है जिसका फायदा उठाते हुए अपराधी दिनदहाड़े लूट अपराध बलात्कार जैसे कई संगीन अपराध को अ...


पटना सिटी।
राजधानी पटना में अपराधियों का बोलबाला कायम है जिसका फायदा उठाते हुए अपराधी दिनदहाड़े लूट अपराध बलात्कार जैसे कई संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अगम कुआं थाना  पुलिस ने भूतनाथ रोड सब्जी मंडी में बाइक चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि चौक थाना पुलिस ने भी बाइक चोरी मामले में दो को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग हैं। वही गिरफ्तार बाइक चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के दो वाहन भी जब्त किया है। अगम कुआं थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक मिंटू कुमार की गिरफ्तारी हुई है। वह शीतला माता मंदिर नाला पर के पास स्थित मोहल्ले का रहने वाला है। युवक बाइक चोरी कर भाग रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वही चौक थाना अध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि कचौड़ी गली मोहल्ले में बीते रहते स्कूटी चोरी करते दो लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों चौक थाना क्षेत्र के हैं हीरानंद शाह गली मोहल्ले निवासी है। मृत्युंजय कुमार व मालसलामी के भैसानी टोला निवासी नाबालिक है। जिनको स्कूटी चोरी करने में पकड़ा गया है। इसकी निशानदेही पर हीरानंद शाह घाट से चोरी की एक बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now