पटना सिटी। बाईपास, मालसलामी व खाजेकलां पुलिस ने छापेमारी कर देशी शराब बरामद किया है। बाईपास पुलिस ने फोर लेन से एक युवक को 16 लीटर देशी शरा...
पटना सिटी। बाईपास, मालसलामी व खाजेकलां पुलिस ने छापेमारी कर देशी शराब बरामद किया है। बाईपास पुलिस ने फोर लेन से एक युवक को 16 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि मालसलामी पुलिस ने मंसूरगंज के मुसहरी से 60 लीटर देशी शराब के साथ गोवर्धन मांझी व खाजेकलां पुलिस ने दुल्ली घाट से स्कूटी पर लड़े 80 लीटर देशी शराब जब्त किया है। हालांकि धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि स्कूटी को जब्त कर लिया गया है।




