पटना सिटी। मालसलामी थाना के मारूफगंज मंडी में बख्तियारपुर निवासी 55 वर्षीय ठेला चालक अशोक कुमार की मौत रविवार की दोपहर हो गई। थानाध्यक्ष प्...
पटना सिटी। मालसलामी थाना के मारूफगंज मंडी में बख्तियारपुर निवासी 55 वर्षीय ठेला चालक अशोक कुमार की मौत रविवार की दोपहर हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सम्भवतः उसकी मौत बीमारी से हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल पाएगा। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।




