Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डीएम के निर्देश पर पटना सिटी में हजारों लीटर विदेशी व देशी शराब का हुआ विनष्टीकरण

पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र से बीते 31 जनवरी को बरामद शराब की बड़ी खेप को आज अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में विनष्टीकरण किया ...


पटना सिटी।
बाईपास थाना क्षेत्र से बीते 31 जनवरी को बरामद शराब की बड़ी खेप को आज अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में विनष्टीकरण किया गया। शराब विनष्टीकरण पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप कार्रवाई करते हुए की। इस दौरान पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक दंडाधिकारी मंजू कुमारी भी मौजूद रही। 

कार्यपालक दंडाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि बीते 31 जनवरी को उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बाईपास थाना क्षेत्र में 54107 लीटर विदेशी एवं 7141 लीटर देशी शराब बरामद किया था। जिसके बाद पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग की निगरानी में जप्त शराब की विनष्टीकरण आज पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में जेसीबी की मदद से की गई। 


विदित हो कि बीते 31 जनवरी को उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस ने बाईपास थाना से चंद मीटर की दूरी पर स्थित एक गोदाम में संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। इस दौरान छापेमारी टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया था। साथ ही मौके पर से टीम ने गोरख धंधे में संलिप्त कुल 09 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही गोदाम में से छापेमारी टीम ने दो ट्रक तीन पिकअप वैन को भी जप्त किया था। वही शराब कांड के उद्भेदन होने के बाद पुलिस मुख्यालय सख्ती दिखाते हुए बाईपास थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। साथ ही पटना सिटी डीएसपी अमित शरण को शोकॉज भी किया गया था।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now