Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में लापता किशोरी की बरामदगी के लिए पीड़ित परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना सिटी। पटना सिटी में एक किशोरी के गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आ रहा है। मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के अशोक चक्र गली की है। घटना के संब...


पटना सिटी।
पटना सिटी में एक किशोरी के गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आ रहा है। मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के अशोक चक्र गली की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी किसी बात को लेकर अपनी बहन से झगड़ा कर के घर से भाग गई थी, जिसके बाद से अब तक वह अपने घर वापस नहीं लौट सकी है। 


पीड़ित मां रीता देवी ने बताया कि मैं अपने पति, तीन बेटी और एक बेटा के साथ खाजेकलां थाना क्षेत्र के अशोक चक्र गली स्थित अधिवक्ता रमेश प्रसाद के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहती हूँ। मैं और मेरा पति पप्पू चौधरी प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूर का काम कर के पूरे परिवार का गुजर बसर करती हूँ। प्रतिदिन की तरह बीते 17 फरवरी को भी हम और मेरे पति काम करने के लिए प्लास्टिक फैक्टरी गए हुए थे। उसी दिन मेरी 11 वर्षीय छोटी बेटी रानी कुमारी और बड़ी बेटी महारानी कुमारी (दोनों नाम काल्पनिक) में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और जिसके बाद से मेरी छोटी बेटी गुस्सा में घर छोड़कर भाग गई। जब मैं 17 फरवरी की दोपहर 02 बजे के लगभग फैक्टरी से घर खाना खाने आया तो उस समय हम छोटी बेटी को खोजने लगे। तब जाकर हमें पता चला कि मेरी छोटी और बड़ी बेटी किसी बात को लेकर झगड़ा कर ली हैं और उस समय से छोटी बेटी घर से भाग गई। परंतु रात बीत जाने के बाबजूद भी छोटी बेटी घर वापस नही लौटी तो हमने आसपास के मुहल्ले और अपने संगे संबंधी के यहाँ पर पता किए तो पता चला कि वो उनलोगों के यहाँ भी नही गयी हैं। जिसके बाद हमें अनहोनी होने की चिंता सताने लगा। 


जिसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी खाजेकलां थाना की पुलिस को बीते 18 फरवरी को लिखित रूप में देकर किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई। मामला दर्ज होने के 05 दिन बीत जाने के बाबजूद भी पुलिस किशोरी को नही ढूढ़ सकी है। जिस वजह से पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। वही मामला दर्ज होते ही पुलिस किशोरी की तलाश में आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही। मामले में पुलिस ने बताया कि छानबीन जारी है, जल्द ही कोई सुराग मिला जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now