Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के बर्तन दुकान में रेल पुलिस ने मारा छापा, दो दुकानदार गिरफ्तार

पटना सिटी। बीते 18 फरवरी को हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में बिहटा के पास हुए लूट कांड व चोरी की घटना में दानापुर रेल मंडल क...


पटना सिटी।
बीते 18 फरवरी को हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में बिहटा के पास हुए लूट कांड व चोरी की घटना में दानापुर रेल मंडल के आरपीएफ टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही। 


छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से लुटेरे द्वारा बिहटा के पास चलती ट्रेन में व्यापारी के कीमती बनारसी साड़ी, पीतल के बर्तन व अन्य कीमती सामानों को चोरी कर ली थी। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने बिहटा स्टेशन पर चोरी का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में दानापुर रेल मंडल के आरपीएफ टीम द्वारा सोमवार को कार्रवाई करते हुए पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई थी। इस दौरान आरपीएफ टीम ने ट्रेन से चोरी की गई कीमती साड़ियां पीतल के बर्तन समेत अन्य सामानों को बरामद की थी। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया था। 


गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर आरपीएफ की टीम ने आज दूसरे दिन भी पटना सिटी के चौक थाना और खाजेकलां थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाकर चोरी की समान खरीदने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि ट्रेन में बुक किए गए माल को गिरोह के सदस्य बीच रास्ते में ही माल गिरा देते थे जिसके बाद चोरी व लूट के सम्मान को बाजार में जाकर इन्हीं दुकानदारों के हाथों बेचने का काम करते थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now