Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में किराना व्यवसाई के पैकेट से लाखों रुपए हुआ गायब, बार-बार लगाते रहे पुलिस से मदद की गुहार

पटना सिटी। राजधानी पटना में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने किराना कारोबारी से दो लाख रुपए पॉकेट मार लिया है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद पटना पुल...


पटना सिटी।
राजधानी पटना में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने किराना कारोबारी से दो लाख रुपए पॉकेट मार लिया है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद पटना पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूरा मामला पटना के अगमकुआं ओवर ब्रिज पुल के पास की है, जहां सीएनजी ऑटो पर सवार होकर किराना कारोबारी रवि शंकर गुप्ता मारूफगंज मंडी किराना का सामान खरीदने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिग हॉस्पिटल के पास ऑटो चालक अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर किराना कारोबारी के पॉकेट मार कर फरार हो गए। जिसके बाद कारोबारी रोने लगा और पूरी जानकारी कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद पटना पुलिस को दी। 


तस्वीर में देख सकते किराना कारोबारी रवि शंकर गुप्ता बायपास थाना प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा को पूरी वारदात की जानकारी दे रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी ने अपने जिप्सी में किराना कारोबारी को बैठाकर घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल अगमकुआं थाना इलाके में पड़ता है। मामला अगमकुआं में दर्ज किया जाएगा और अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।


 थाना प्रभारी बार-बार बोल रहे थे कि अपराध पूरी तरह से नियंत्रण में है। लेकिन उनके सामने कारोबारी बार-बार हाथ जोड़कर विनती कर रहा था कि दो लाख रुपए पॉकेट अपराधियों ने मार लिए हैं। एक घंटा से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now