Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी थाना का उद्घाटन के पांच साल बाद सीमांकन और अब पांच साल बाद हाजत, वो भी आम आदमी के चंदे से..

पटना सिटी। फतुहां पुलिस अनुमंडल स्थित नदी थाना का उद्घाटन के पांच साल बाद सीमांकन करने के बाद आज पांच साल बाद फतुहां एसडीपीओ राजेश मांझी के ...


पटना सिटी।
फतुहां पुलिस अनुमंडल स्थित नदी थाना का उद्घाटन के पांच साल बाद सीमांकन करने के बाद आज पांच साल बाद फतुहां एसडीपीओ राजेश मांझी के द्वारा हाजत का उद्घाटन किया गया। पुलिस की वाहवाही तो हुई परंतु हाजत का निर्माण आम आदमी के चंदे से हुआ और डील मुताबिक हाजत के शिलापट्ट पर आम व्यवसायी को सौजन्य के रूप में नाम दिया गया। 

दरअसल पूरे मामले के बारे में बताते चले कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं गंगा नदी के रास्ते से होने वाले क्राइम को रोकने के लिए 20 मई 2011 को फतुहां प्रखण्ड के मौजीपुर स्थित गंगा नदी के किनारे नदी थाना का उद्घाटन किये थे। परंतु थाना में न हाजत बनाया गया था और ना ही सीमांकन किया गया था। जिसके कारण सिर्फ नाम का थाना था, कोई मामला दर्ज नही होता था। मीडिया के हस्तक्षेप और 2016 में पटना में गंगा नदी पर हुए नाव दुर्घटना के बाद आनन-फानन में पांच साल बाद थाना का सीमांकन किया गया, नए थाना प्रभारी की पोस्टिंग की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी भी शुरू हुई, परन्तु बिना हाजत के थाना होने के कारण गिरफ्तार अपराधियों को फतुहां थाना के हाजत में भेजा जाता था। लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष सकेन्द्र कुमार ने थाना में हाजत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय से गुहार लगाए और थक हार कर थाना क्षेत्र के सरिया व्यवसायी से चंदा लेकर हाजत का निर्माण किये। हाजत के शिलापट्ट में सौजन्य के रूप में व्यवसायी का नाम अंकित किये और आज फतुहां पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजेश मांझी से उद्घाटन करवाए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now