Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजद परिवार आजादी पत्र मुहिम चलाकर लालू यादव के रिहाई के लिए राष्ट्रपति को भेजा पोस्टकार्ड पत्र

पटना सिटी। चारा घोटाला कांड में सजायाप्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव की रिहाई को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल, पटना साहिब इकाई द्वारा पटना सिटी अन...


पटना सिटी।
चारा घोटाला कांड में सजायाप्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव की रिहाई को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल, पटना साहिब इकाई द्वारा पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप कैम्प लगाकर राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड के जरिये पत्र लिखकर रिहाई की माँग कर रहे थे। 


इस दौरान 
पटना साहिब युवा राजद के प्रदेश महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि गरीबों के मसीहा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के रिहाई को लेकर राजद पटना साहिब के साथियों के द्वारा आजादी पत्र मुहिम चलाया गया। मुहिम पटना सिटी के अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप पर आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वयं और आम जनों से पोस्टकार्ड के जरिये महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड को पत्र लिखकर भेजा। 


पोस्टकार्ड के जरिए पटना साहिब राजद परिवार राष्ट्रपति से गुहार लगाते हुए माँग की है कि वे लालू यादव की रिहाई करवाने में मदद करे। क्यूंकि न्यायालय द्वारा बार बार उन्ही बेल रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी लगातार खराब चल रहा है। अतः महामहिम राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड भेज कर लालू यादव की रिहाई करने की माँग कर रहे है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now