Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रसोई गैस की कीमत में वृद्धि को लेकर पटना की सड़कों पर उतरी महिलाएं, सरकार के खिलाफ लगाई नारे

पटना सिटी। गैस सिलेंडर के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज पटना सिटी के बॉली मोड़ पर केंद्र सरकार के उज्जवला योजना के तहत बांटे गए...


पटना सिटी।
गैस सिलेंडर के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज पटना सिटी के बॉली मोड़ पर केंद्र सरकार के उज्जवला योजना के तहत बांटे गए गैस सिलेंडर की मालकिनों द्वारा उक्त सिलेंडर की बिक्री प्रारंभ कर दी। उज्ज्वला योजना अंतर्गत मिले गैस सिलेंडर को महिलाओं ने " गैस सिलेंडर खरीदो, सिलेंडर खरीदो , सिलेंडर खरीदो " की आवाज देकर अपना अपना सिलेंडर बेच रही थीं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहीं थीं। " देखो भाई उज्जवला का खेल "! "खा गई गैस पी गई तेल "!! " कहां से लाऊं गैस " " जुटता नहीं है कैश " सिलेंडर बेचने को मजबूर कुंती देवी, आशा देवी, कांति देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, श्याम कुवॅर देवी, रामसखी देवी, बिंदिया देवी।इत्यादि ने बताया कि सरकार फ्री में सिलेंडर का प्रचार कर गैस सिलेंडर तो दिया परंतु सब्सिडी का पैसा गायब कर दिया। 

दूसरी तरफ गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर महंगाई इतना बढ़ा दिया कि अब हम लोगों के पास अपने परिवार के लिए भोजन जुटाना मुश्किल हो गया है , तो गैस कहां से खरीद पाऊंगी , इसलिए हम लोग आज अपना अपना गैस सिलेंडर बेचने पर मजबूर हो गई हूं । मुख्य महिलाओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थ विशेषकर गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण करते हुए फिलहाल हुए मूल्य वृद्धि को अविलंब वापस लेने की मांग की। 

प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी , वरिष्ठ राजद नेता मो० जावेद , प्रदेश राजद महासचिव रजनीश कुमार राय , एजाजुद्दीन सानू , विक्की अवस्थी, भूषण माली इत्यादि ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इतना कुछ होने पर भी केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए मूल्य वृद्धि को वापस नहीं लेती है और इस पर नियंत्रण नहीं करती है तो.राजद पटना साहिब उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now