पटना सिटी। अगमकुंआ थाना की पुलिस ने कुम्हरार मुशहरी के पास छापेमारी कर 7 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अभि...
पटना सिटी। अगमकुंआ थाना की पुलिस ने कुम्हरार मुशहरी के पास छापेमारी कर 7 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र बिंद नामक युवक थैली में शराब लेकर उसे बेच रहा था। तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकार से नंदलाल छपरा मोड़ के पास नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर नशे की स्थिति में हंगामा करने के मामले में आलमगंज और खाजेकलां थाना क्षेत्र में भी एक-एक व बाईपास थाना क्षेत्र में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।




