पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना सिटी में लगातार सड़क दुर्घटना का सिलसिला जारी है। दो दिन पूर्व में बाईपास थाना क्षेत्र के NH-30 पर पिकअप भान...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना सिटी में लगातार सड़क दुर्घटना का सिलसिला जारी है। दो दिन पूर्व में बाईपास थाना क्षेत्र के NH-30 पर पिकअप भान और बस में टक्कर हुआ था। जो दुर्घटना में बाल बाल लोग बचे थे।
वही मालसलामी थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ पर सब्जी विक्रेता महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आज खाजेकलां थाना क्षेत्र के मेरीइन ड्राइव पर तेज गति से आ रहा बाइक सवार ने 11 साल के सचिन को टक्कर मार दिया। जिससे सचिन कुछ दूर पर जा गिरा दुर्घटना में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोगों ने बाइक सवार को बंधक बनाकर हंगामा करने लगे तभी सचिन के परिजन सचिन को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल लेकर गए। जहां सचिन का इलाज चल रहा है। वही घटनास्थल पर खजेकलां पुलिस पहुंच कर बाइक को जप्त कर लिया है। और फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है वहीं सचिन के परिजन का कहना है की सचिन नौजरकटरा अपने मामा के घर आया था और सड़क पार कर रहा था तभी बाइक वाले ने बाइक से टक्कर मार दिया।
खाजेकलां पुलिस अरुण सिंह ने बताया कि मालसलामी का बाइक वाला है सूचना मिला की दुर्घटना में बच्चा घायल हो गया है और बाइक सवार को लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट कर रहे है लोग घटना का सुचना मिलते हि घटना अस्थल पर पहुंचकर पहुंचकर पूछताछ कर रहे है।






