पटना सिटी। किसानों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने व किसान आंदोलन की स्थिति की जानकारी देने को लेकर प...
पटना सिटी। किसानों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने व किसान आंदोलन की स्थिति की जानकारी देने को लेकर पटना महानगर भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति की बैठक एनएच स्थित मेहता परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पटना महानगर किसान मोर्चा की जिला स्तरीय कार्य समिति की होने वाली बैठक पटना सिटी में कराया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल व विभिन्न संगठनों के लोग किसानों को दिग्भ्रमित कर नए कृषि बिल का विरोध कर रहे है। जबकिं यह बिल पूरी तरह से किसानों के लाभ से जुड़ा है। जिसका बार बार प्रधानमंत्री की ओर से आश्वासन भी दिया जा रहा है। बावजूद किसानों को दिग्भ्रमित कर देश को अस्थिर करने का कार्य चल रहा है। ऐसी स्थिति में किसान मोर्चा के सदस्य किसानों को जागरूक कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने की। संचालन करते हुए महानगर उपाध्यक्ष संजीव मेहता ने बताया कि 21 फरवरी को जिला कार्यसमिति की बैठक पटना सिटी में ही आयोजित की जाएगी। बैठक को उपाध्यक्ष संजीव यादव, जय यादव, विजेंद्र यादव, महामंत्री श्यामनंदन, सुरेश सिंह पटेल, पवन मेहता, अनुराग मिश्रा, शंभू दास, ओम प्रकाश निषाद ने भी सबोधित किया।





